Know everything about former Vice President Hamid Ansari | पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बारे में सब कुछ जाने

Know Everything about Former Vice President Hamid Ansari | पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बारे में जाने विस्तार से

Political Parties, Vice Presidents of India By Apr 06, 2023 1 Comment

हेलो दोस्तों ,आज हम जानेंगे पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी (Mohammad Hamid Ansari) के बारे में | आज हम जानेंगे उनके प्रारंभिक जीवन , शिक्षा और उनके उपराष्ट्रपति का कार्यकाल |

To be Continued

प्रारंभिक जीवन | Early Life

वैसे तो मोहम्मद हामिद अंसारी (Mohammad Hamid Ansari) का जन्म 1 अप्रैल, 1937 को कोलकाता में हुआ था, लेकिन उनका रिश्ता उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के यूसुफपुर गांव से हैं।उनके पिता मोहम्मद अब्दुल अज़ीज़ अंसारी आजादी के आंदोलन में कई बार जेल गए। परिवार के अनेक सदस्य स्वाधीनता आंदोलन और देश की राजनीतिक मुख्यधारा से जुड़े रहे। इसी वजह से मोहम्मद हामिद अंसारी को देशभक्ति और राजनीतिक चेतना विरासत में मिली।

मोहम्मद अंसारी की जानकारी | Informations Of Mohammad Ansari

नाम:श्री मो. हामिद अंसारी
पिता का नाम:श्री मोहम्मद अब्दुल अज़ीज़ अंसारी
माता का नाम:श्रीमती आसिया बेगम
जन्म तिथि:1 अप्रैल, 1937
जन्म स्थान:कलकत्ता
वैवाहिक स्थिति:विवाहित
पत्नी का नाम:श्रीमती सलमा अंसारी
संतान:दो पुत्र और एक पुत्री
शैक्षणिक योग्यताएं:बी.ए. (आनर्स); एम.ए. (राजनीतिक विज्ञान)

मोहम्मद अंसारी की शिक्षा | Education of Mohammad Ansari


यूसुफपुर में शुरुआती पढ़ाई के बाद 1949 में वह शिमला के सेंट ऐडवर्ड स्कूल में पढ़ रहे थे। तब देश आजाद हो चुका था और हर युवक देश के विकास में योगदान देने के लिए आतुर था। 1950 में देश ने अपना संविधान स्वीकार किया। तब मोहम्मद हामिद अंसारी किशोर थे। पढ़ने, लिखने और खेलकूद में उनकी समान दिलचस्पी थी। पिता भारतीय बीमा कंपनी में नौकरी में आ गए थे और तबादले के कारण एक बार फिर हामिद अंसारी कोलकाता जा पहुंचे। वहाँ सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक परीक्षा पास की। बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में उन्होंने एमए किया। 1959 में उन्होंने उसी विश्वविद्यालय में अध्यापन भी किया।

मोहम्मद अंसारी की प्रकाशित पुस्तकें | Published Books of Mohammad Ansari

By Many a Happy Accident: Recollections of a Life2021
The isalamic boomrang in Saudi Arabia2004
Citizen and Society: Selected Writings2016
Travelling Through Conflict: Essays on the Politics of West ..2008
Dare I Question? Reflections on Contemporary Challenges2018

मोहम्मद अंसारी का कार्य | Work of Mohammed Ansari

1961 में भारतीय विदेश सेवा के साथ उनका रिश्ता बना। मध्य पूर्व के अनेक देशों के भारतीय मिशनों में उन्होंने काम किया। भारतीय राजदूत के तौर पर हर देश में मोहम्मद हामिद अंसारी ने अपनी छाप छोड़ी।

1980 से 1985 तक वो भारत सरकार के प्रोटोकोल प्रमुख रहे। ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर उनकी पारी को लोग आज भी याद करते हैं।

इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र में उन्होंने स्थाई प्रतिनिधि के तौर पर अनेक अवसरों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा।लेकिन मोहम्मद हामिद अंसारी की एक चमकदार पारी रही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर। हालांकि इससे पहले वो जामिया मिलिया और जेएनयू में भी अध्यापन कर चूके थे। उनकी शैक्षिक और सार्वजनिक सेवाओं के मद्देनज़र 1984 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।उन्होंने 2006 में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई।

2007 के उपराष्ट्रपति

अगस्त 2007 में वो पहली बार उपराष्ट्रपति बने। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के तौर पर मोहम्मद हामिद अंसारी का एक नया रूप देश ने देखा। सदन में सदस्यों की भागीदारी जीवंत हुई। उपराष्ट्रपति के तौर पर उनका पहला कार्यकाल लोकतांत्रिक परंपराओं को आगे बढ़ाने वाला रहा।

Famous Quotes of Mohammad Hamid Ansari in English

No citizen is apolitical: as a citizen, by definition, has to take interest in public affairs

1 Comment

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *